दो विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, लोकभवन ने जारी किया आदेश

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति को लेकर लोकभवन ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में की गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, कुलाधिपति ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया की नियुक्ति की है। वे वर्तमान में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर विनय चौहान को नियुक्त किया गया है। वे अभी यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के बिजनेस स्कूल में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

राजभवन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों कुलपतियों का कार्यकाल, सेवा शर्तें और अन्य प्रावधान छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम एवं संबंधित परिनियमों के अनुसार निर्धारित होंगे।

Share this
READ MORE  अब होगी बोरे बासी घोटाले की जांच, श्रम‌ मंत्री देवांगन ने की सदन में घोषणा