नालंदा परिसर में धीमी कार्य प्रगति पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

Share this

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे शहर के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आईटी पार्क, नालंदा परिसर एवं सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे पेवर ब्लॉक कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

आयुक्त ने सभी स्थलों पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

आईटी पार्क का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने शेष बचे कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि 15 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कर आईआईटी भिलाई को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी।

नालंदा परिसर निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए, जिससे परियोजना का लाभ आम नागरिकों को शीघ्र मिल सके।

सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे पेवर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, गुणवत्ता में सुधार करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

READ MORE  NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली: CBI ने दर्ज किया पहला एफआईआर 
Share this