उल्टी-दस्त प्रभावित गांव बेलौदी में 150 घरों का सर्वे

Share this

 

दुर्ग। पाटन विकासखण्ड के ग्राम बेलौदी में उल्टी-दस्त के मरीज प्राप्त होने की सूचना पर डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के निर्देश पर डॉ. सीबीएस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, डॉ. भुनेश्वर कठौतिया, खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन, श्रीमती रितिका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, डाँ उमेश मिर्जा, उत्तम मधुकर सुपरवाइजर एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दानी से मिली जानकारी अनुसार प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में गुरुवार को कुल 150 घरों का सर्वे किया गया जहाँ उल्टी-दस्त के 2 नये मरीज मिले हैं। विगत दिवस 11 मई से आज तक कुल 58 मरीज मिले जिनमें से 10 मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 6 मरीज जिला अस्पताल, 3 मरीज सेलूद हॉस्पिटल व एक मरीज आस्था हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अन्य सभी मरीज घर पर चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं। सक्रिय सर्वेलेंस का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की गई है कि पानी उबाल कर पिये, सड़ीगली सब्जी न खायें, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य चिकित्सकीय परामर्श लें और अपने व परिवार का ध्यान रखें।

Share this
READ MORE  नशीली टेबलेट और सिरप बेचते दो युवक गिरफ्तार