Big Breaking : री-नीट 21 जून को: पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने घोषित की नई परीक्षा तारीख, सुरक्षा रहेगी पहले से ज्यादा सख्त

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बाद अब NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। National Testing Agency ने री-एग्जाम की नई तारीख जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन मोड में ही कराई जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एनटीए के मुताबिक परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराने आवेदन और डेटा को ही मान्य माना जाएगा।

परीक्षा के लिए नई सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई NEET परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। मामले की जांच फिलहाल CBI के पास है।

इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उम्मीदवारों की सघन जांच, CCTV निगरानी और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा कड़ा बनाया जाएगा ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

एनटीए ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

अधिक जानकारी के लिए:
NTA NEET Official Website पर लॉगिन करें।

Share this
READ MORE  टेंडर घोटाले पर EOW-ACB का शिकंजा : पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति के सुराग मिलने पर लिया एक्शन