अंजोरा वेटरनरी कॉलेज में वैज्ञानिक ब्रायलर प्रबंधन पर आवासीय प्रशिक्षण 19 से 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग में *“वैज्ञानिक ब्रायलर प्रबंधन”* विषय पर स्ववित्तीय योजना अंतर्गत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 19 से 21 मई तक किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रशिक्षण का उद्देश्य

प्रतिभागियों को ब्रायलर पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे व्यावसायिक स्तर पर सफल ब्रायलर उत्पादन कर सकें। प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर प्रथम 30 प्रतिभागियों का ही पंजीयन किया जाएगा।

प्रशिक्षण शुल्क आवास सहित रू. 3600 तथा बिना आवास रू. 3000 निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित शुल्क विश्वविद्यालय के बैंक खाते *1368104000008693* *IFSC: IBKL0001368, A/c* *Name: CGKV Dean* *College of Veterinary* *Science & A.H.,* बैंक का नामः *IDBI, Chhattisgarh Kamdhenu University, Anjora, Durg* में जमा कर सकते हैं। शुल्क जमा करने के पश्चात उसकी प्रति व्हाट्सएप नंबर *6395784673* पर भेजना अनिवार्य होगा। पंजीयन से पूर्व सीट की उपलब्धता की पुष्टि भी इसी नंबर पर की जा सकती है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, अधिष्ठाता डॉ.एस.पाल तथा आयोजक डॉ.ओ.पी.दीनानी है। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उक्त मोबाइल नंबर या ईमेल dr_dinani@rediffmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this
READ MORE  कांग्रेस करेगी कल सीएम हाउस का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष बैज ने ली बैठक