बड़ी पाइप लाइन में लीकेज सुधार; दो दिन प्रभावित रहेगा जलप्रदाय

Share this

 

० बघेरा पानी टंकी के पास पाइप लाइन में लीकेज पर रिपेयरिंग कार्य शुरू

० प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से होगी जल आपूर्ति

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग क्षेत्र के बघेरा स्थित पानी टंकी के पास बड़ी पाइप लाइन में लीकेज के कारण शुद्ध पेयजल व्यर्थ बह रहा था जिससे जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हुई।

स्थिति को देखते हुए निगम द्वारा पाइप लाइन रिपेयरिंग कार्य अत्यावश्यक रूप से कराया जा रहा है।

रिपेयर कार्य 19 से 20 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। निगम प्रशासन द्वारा आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

प्रभावित क्षेत्र

वार्ड 56 बघेरा एवं एसटीएफ कॉलोनी पूरा वार्ड,

वार्ड 1 नया पारा एवं पंचशील नगर पूरा वार्ड 2 राजीव नगर पूरा वार्ड 3 मठपारा पूरा वार्ड, 4 गयानगर पूरा वार्ड 35 बजरंग नगर (टीला आंशिक क्षेत्र) निगम प्रशासन के अनुसार कार्य पूर्ण होने के पश्चात 21 मई से जलप्रदाय सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Share this
READ MORE  केसरा पाटन के ग्रामीणों ने निस्तारी के लिए मांगा खारून नदी से पानी