CM कन्यादान योजना में विधायक लेंगे सात फेरे, 23 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Share this

० बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की सादगी बनी चर्चा का विषय, समारोह में शामिल होंगे CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में इस बार एक खास और अनोखी तस्वीर देखने को मिलेगी। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू खुद सामूहिक विवाह में सात फेरे लेंगे। समारोह में 23 अन्य जोड़ों का विवाह होगा।

जिला प्रशासन द्वारा 31 मई को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के इस समारोह में विधायक दीपेश साहू, तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। आमतौर पर इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जोड़े शामिल होते हैं, लेकिन विधायक का इस आयोजन में शामिल होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी से समारोह खास होने जा रहा है।

विधायक दीपेश साहू के सादगीपूर्ण विवाह को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है, जबकि जिला प्रशासन इस सामूहिक विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Share this
READ MORE  NH 30 पर बोलेरो -स्कार्पियो में भिड़ंत: दो की मौत,12 घायल