

० महाराष्ट्र के कोल्हापुर से संतोष एवं सार्थक ठाकुर की हुई गिरफ़्तारी, पूछताछ में खुले कई रहस्य
० खाद्य अधिकारी अजय यादव था परदे के पीछे का मुख्य षड्यंत्रकारी, पंकज चंद्राकर बना डील मेकर

महासमुंद। थाना सिंघोडा के अपराध क्रमांक 96/25 धारा 305 (ई), 287,3(5),221,351(2) bns ईसी एक्ट 1955 की धारा 3,7 में जब्तशुदा 6 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रक क्रमांक CG 07 CX 7245, CG 07 CX 7244, CG 07 CS 1663, CG 07 CX 7472, ΚΑ 01 ΑΗ 4318, CG 12 BS 4295 में LPG गैस भरे हुए ट्रक को 24 दिसम्बर 2025 को जब्त किया गया था। भीषण गर्मी पड़ने, थाना सिंघोडा में सुरक्षा के मानक उपबंधों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए, उक्त 6 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कलेक्टर को पत्राचार किया गया था। कलेक्टर द्वारा खाद्य विभाग को उक्त 6 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में 30.03.26 को खाद्य विभाग से खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे, खाद्य अधिकारी हरीश सोनेश्वरी एवं मनीष यादव महासमुन्द की उपस्थिति में ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर को 6 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रकों को सुपुर्दनामा में दिलवाया गया। सुपुर्दनामा के बाद संतोष सिंह ठाकुर द्वारा उक्त 6 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रकों को अपने कर्मचारियों के माध्यम से थाना सिंघोडा से ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर ले जाया गया। उक्त 6 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रकों को सुरक्षार्थ रखने हेतु ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर पिता मूलसिंह ठाकुर उम्र 56 वर्ष साकिन ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स ग्राम उरला थाना अभनपुर जिला रायपुर को न्यस्त किया गया था।
जांच के दौरान प्राथी एवं गवाहों का कथन लिया गया प्रार्थी के. सुब्रमण्यम के 3 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रक क्रमांक CG 07 CX 7245, CG 07 CX 7244, CG 07 CS 1663 में करीब 50 टन LPG गैस कीमती लगभग 45,00,000 रूपये तथा गवाह गुणाशेखरन के 2 नग LPG गैस से भरी हुई कैप्सूल ट्रक CG 07 CX 7472, ΚΑ 01 AH 4318 में 37 टन LPG गैस कीमती 32,00,000 रूपये को ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्दनामा में लेने वाले संतोष सिंह ठाकुर द्वारा मिलीभगत कर उक्त 5 नग LPG कैप्सूल ट्रक गैस भरा हुआ के संबंध में आपराधिक न्यास भंग करना पाया गया। अतः कुल 87 टन LPG गैस कीमती करीब 77,00,000 रूपये का ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्दनामा में लेने वाले संतोष सिंह ठाकुर तथा अन्य डायरेक्टर, संचालक, मैनेजर व अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 42/26 धारा 316(3), 3(5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने पर 29 अप्रैल 2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त प्रकरण में आपराधिक न्यास भंग, आपराधिक षडयंत्र, कूट रचना एवं शासकीय संपत्ति का व्यापारिक हित हेतु हेराफेरी कालाबाजारी करना पाये जाने से धाराये 316(3) 316 (5) 61, 238, 336 (3) 338, 340 (2) बीएनएस 3, 7 ईसी एक्ट जोड़कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रकरण में विवेचना के दौरान अपराध में संलिप्त कुल 4 लोगों जिसमें जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, पंकज चंद्राकर, मनीष चौधरी एवं निखिल वैष्णव की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है। प्रकरण का मुख्य आरोपी अपराध घटित करने के दिनांक से अपने पुत्र सार्थक सिंह ठाकुर के साथ फरार था। जिसके संबंध में मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से लगातार तलाश किया जा रहा था। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा से डाटा एवं तकनीकी एनालिसिस तथा मुखबीर सूचना के अवलोकन के पश्चात जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त दोनों फरार आरोपी कोल्हापुर(महाराष्ट्र) के न्यू चालुक्य होटल में अपनी गिरफ्तारी से डरकर लुक-छिप कर रह रहे हैं। आरोपी संतोष सिंह ठाकुर एवं सार्थक सिंह ठाकुर को न्यू चालूक्य होटल कोल्हापुर(महाराष्ट्र) में रूकना पाये जाने से कोल्हापुर(महाराष्ट्र) पुलिस के सहयोग से संतोष सिंह ठाकुर एवं सार्थक सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर आरोपी संतोष सिंह ठाकुर के कब्जे से 20 हजार रूपये नगद विधिवत जब्त कर 26.05.26 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से दोनों आरोपियों का ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आये।
गिरफ्तार आरोपी
1- संतोष सिंह ठाकुर पिता स्व. मूल सिंह ठाकुर उम्र 57 साल,
2- सार्थक सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 27 साल, शांति विहार कालोनी डगनिया थाना डीडी नगर रायपुर।
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- निखिल वैष्णव, उपर पारा अभनपुर, पंकज चंद्राकर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी एमआईजी 140, बीटीआई रोड महासमुन्द, मनीष चौधरी ए-2/502 लखजोरा अपार्टमेंट मेन रोड मोवा रायपुर, अजय कुमार यादव बी. 70 फेस 2, राजकिशोर नगर बिलासपुर।
