कंपनी के सामान की आड़ में तस्करी, 3 करोड़ का गांजा जब्त 

Share this

 

० पुलिस को चकमा देने, काले रंग के त्रिपाल से अच्छी तरह से ढंक कर 6 क्विंटल गांजा का परिवहन

० महाराष्ट्र का एक तस्कर भी गिरफ्तार

महासमुंद। ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों में भी एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी रोकने लगातार चेंकिंग की जा रही है।

इसी दरमियान सूचना मिली की एक टाटा माजदा लाल कलर की गाड़ी क्रमांक MH-46 CU/6060 एक पुरूष मुरमुरी चौक से होते हुए वाहन में कंपनी का सामान के साथ अंदर गांजा रखकर महाराष्ट्र जा रहा है। सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जाॅच प्रारंभ की गई तभी मुखबीर के बताये हुलिया नंबर की संदिग्ध वाहन सामने से आते दिखा, इशारा कर वाहन रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन चालक व्यक्ति ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख पिता स्व.अब्बास मियां साबू इमाम शेख उम्र 65 साल साकिन कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अंबरनाथ थाना अंबरनाथ जिला ठाणे (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताया। टाटा माजदा वाहन को चेक करने पर कंपनी के मशीनरी से संबंधी सामान के नीचे एवं पीछे छिपाकर 24 प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक में 25 किलो ग्राम कुल 600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। उक्त गांजा को जिला बौद्ध ओडीशा से जिला ठाणे महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताया। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी से 600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये एवं एक नग मोबाइल कीमती 5 हजार रूपये, नगदी रकम 10 हजार रूपये, वाहन कीमती 12 लाख रूपये, जुमला 3,12,15000 /-रूपये को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध सिंघोडा पुलिस ने धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया है।

READ MORE  नेशनल हाइवे पर हादसा, कार सवार चार लोग ज़िंदा जले, दो घायल अस्पताल में भर्ती
Share this