Big News : केरल पहुंचा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 3 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Share this

 

तिरुवनंतपुरम। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच चुका है और इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा, जिसके चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलापुझा कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा तिरूवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमदिट्टा, इदुक्की और त्रिशूर में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट का मतलब

आईएमडी के अनुसार ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है कि संबंधित क्षेत्रों में 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

मानसून के सक्रिय होते ही राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share this
READ MORE  जनपद पंचायत उपचुनाव: पाटन में भाजपा हारी