विश्व पर्यावरण दिवस: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने प्रथम बटालियन परिसर में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रथम बटालियन, वार्ड-60 दुर्ग में पौधरोपण किया। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री श्री यादव ने पुलिस जवानों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सहभागिता और योगदान की सराहना की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मंत्री श्री यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी है और पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए। इस अवसर पर आईजी अभिषेक सांडिल्य, कमांडेंट राजेश कुकरेजा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पार्षद गुड्डू यादव, हिमांशु सिंह, श्रीमती मौसमी ताम्रकार, अभिषेक सिंह, धनंजय ठाकुर, मंगेश बोरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  हर्बल उत्पाद के प्रचार प्रसार में लगी शिक्षका निलंबित, क‌ई अन्य पर होगी कार्रवाई