जनमानस में सुरक्षा की भावना और बल के प्रति सकारात्मक रवैया बनानेे में बीएसएफ को अभूतपूर्व सफलता-इंदराज सिंह

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दुर्ग न्यूज, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर भिलाई स्थित सीमान्त मुख्यालय के जवान एवं अधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास से 74वीं वर्षगाँठ मनाई।
सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक इन्दराज सिंह ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। महानिरीक्षक ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक एसएल थाउसेन की ओर से भिलाई एवं कांकेर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल के समस्त जवानों, अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन्दराज सिंह महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल ने अपने भाषण में कहा कि सीमा सुरक्षा बल वर्ष 2009 से छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल के विरूद्ध अभियान में तैनात है। सीमा सुरक्षा बल की तैनाती से पहले क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक और भय व्याप्त था परन्तु बीएसएफ ने क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करके जनमानस के मन में सुरक्षा की भावना एवं बल के प्रति सकारात्मक रवैया बनानेे में सफलता हासिल की है। सीमा सुरक्षा बल के जवान दुर्गम क्षेत्रों में बड़ी कठिन परिस्थितियों में अपनी डयूटी का निर्वहन कर रहे हैं और बड़ी निपुणता के साथ अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल अपने जवानों के कठिन परिश्रम की बदौलत आज अपने इलाके के लोगों के बीच एक लोकप्रिय फोर्स बनकर उभरी है, जिसका श्रेय क्षेत्र में तैनात वीर जवानों को जाता है। सीमा सुरक्षा बल ने कांकेर जिले में नक्सलियों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है जिसकी भरपूर प्रशंसा हो रही है। जहाँ सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सलमुक्त बनाने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं जिनमें कांकेर के दूरदराज फैले गांव में गरीबों एवं स्कूल बच्चोें को जरूरत की चीजें मुहैया कराना, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करना, बेरोजगार युवाओं को स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम के तहत रोजगार प्रशिक्षण देना, ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आदिवासी बच्चों को भारत भ्रमण में ले जाना जिससे वे अपने प्रदेश की संस्कृति को देश के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।‌ महानिरीक्षक ने सभी जवानों को गणतंत्र दिवस की शुुभकामनाएँ देते हुए जवानों के साथ जलपान किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

READ MORE  एक्सपायर लायसेंस पर चल रहा था शहर का भिलाई और सिन्हा नर्सिंग होम
Share this