हाइवे पुल के वॉल लेखन को किया साफ | The wall writing of the highway bridge was cleaned

Share this

मनेंद्रगढ़18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 43 स्थित पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वॉल लेखन कर दिया था। भाजपा ने इसका विरोध किया और लेखन को साफ करने की मांग की। बुधवार को विभाग ने मामले पर कार्रवाई करते हुए वॉल लेखन को साफ किया गया। मामले में एसडीएम अभिषेक कुमार ने संज्ञान लिया और वॉल लेखन को रुकवा दिया।

उन्होंने कहा कि पुल पर इस तरह का कृत्य नेशनल हाइवे के प्रावधानों के विपरीत है। हाइवे पर निर्मित ब्रिज पर केवल ब्लैक एंड व्हाइट कलर का ही उपयोग किया जा सकता है। यहां दूसरे रंगों का प्रयोग करने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहेगी।

इसके बाद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग मनेंद्रगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी को 9 जनवरी को प्राधिकृत अधिकारी को पत्र लिखकर कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 43 में स्थित पुल के क्रश बेरियर में दीवाल लेखन को साफ कराकर मापदंडानुसार पेंटिंग कराए जाने निर्देशित किया गया था। आखिरकार बुधवार को विभाग द्वारा पुल पर पर कराए गए दीवाल लेखन को मिटाकर स्पष्ट दृश्यता के लिए पूर्व की तरह काली और सफेद रंग की पट्टी बनाई गई।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  स्टेट बैंक से पैसे निकालकर नाश्ता करने होटल पहुंचा; युवक ने पार कर दिया बैग | After withdrawing money from the State Bank, reached the hotel for breakfast; the young man crossed the bag