सूरजपुर के बतरा बांध में पलटी नाव: 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करंजी चौकी क्षेत्र स्थित बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मछली पकड़ने गए थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद सोमवार रात अंधेरे में 9 ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए नाव से बतरा बांध पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग बांध में गिर गए।

नाव पलटने के बाद 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे, लेकिन 3 लोग गहरे पानी में लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और DDRF की टीम मौके पर

सूचना मिलते ही करंजी पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से बांध में खोजबीन जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंध के बावजूद रात के समय मछली पकड़ने जाने के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और लापता ग्रामीणों की तलाश में जुटा हुआ है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और परिजन लापता ग्रामीणों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Share this
READ MORE  मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत, तापमान गिरा