दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सौंपा प्रभार, मोहेंद्र साहू संभालेंगे कार्यवाहक निगम आयुक्त का दायित्व

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० सुमित अग्रवाल बनाए गए हैं SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के पद पर किया गया है।

उक्त आदेश के परिपालन में 12 जुलाई को अपरान्ह सुमित अग्रवाल द्वारा दुर्ग आयुक्त पद का समस्त प्रभार मोहेंद्र कुमार साहू को विधिवत सौंपा गया। इसके पश्चात श्री अग्रवाल अपने नवीन दायित्व के लिए निगम से भारमुक्त हुए।

इस अवसर पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुमित अग्रवाल को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा उनके कार्यकाल में निगम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Share this
READ MORE  इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ