स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने किया आग्रह

Share this

० दुर्ग कलेक्टर ने भी अतिथि शिक्षक संघ से धरना समाप्त कर स्थल मुक्त करने की अपील

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अतिथि शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा अतिथि शिक्षकों के संविलियन/समायोजन और ग्रीष्म अवधि का मानदेय प्रदान करने ’समान कार्य- समान वेतन’ के तहत व्याख्याता पद के मूल वेतनमान का लाभ देने तथा शासकीय कर्मचारियों के समान अवकाश की पात्रता के तहत विभिन्न मांगे रखी गई।प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

अतिथि शिक्षकों की समस्त मांगो एवं समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक और संवेदनशीलता के साथ विचार किए जाने के संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव द्वारा आश्वासन दिया गया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील है और उनके जायज अधिकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव द्वारा छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक संघ द्वारा विगत कुछ दिनों से संचालित धरना प्रदर्शन को समाप्त किए जाने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने अतिथि शिक्षक संघ से चल रहे धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने का आग्रह किया। वहीं, जेआरडी शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने धरने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए कलेक्टर से प्रदर्शन स्थल खाली कराने का अनुरोध किया। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने भी अतिथि शिक्षक संघ से धरना समाप्त कर स्थल मुक्त करने अपील की।

READ MORE  निधन - शशीकांत दुबे
Share this