भिलाई सेंट्रल एवेन्यू में कार पेड़ से टकराईं, दो युवकों की मौत 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई में गुरुवार सुबह-सुबह सड़क हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक सेक्टर 6 के रहने वाले हैं। सड़क हादसा सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सुबह 4 बजे के करीब गुंडिचा मंडप के सामने सेक्टर 9 से सेक्टर 6 की ओर जा रही सड़क पर हुई। कार क्रमांक CG 07 MB 5986 तेज गति से सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक कार पर कंट्रोल नहीं रख पाए। कार में शराब की बोतलें, नमकीन मिला है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

जानकारी के अनुसार कार सेक्टर 9 से 6 की तरफ जा रही थी। कार सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 112 की टीम दोनों युवकों को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों का शव सुपेला मर्चुरी में रखा गया है।

पुलिस से बताया कि मृतक दीपक गुप्ता पिता राजबली गुप्ता 23 वर्ष, पता-सड़क 50 क्वाटर 8/F सेक्टर-6 मिलाई व कौशिक दास पिता स्व. चंदन दास- 15 वर्ष – सड़क 33 मकान नंबर 3 / A सेक्टर -6 भिलाई के हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  डेल्सी रोड्रिग्ज बनी वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, कोर्ट ऑर्डर के बाद संभाली सत्ता