बालोद में कार बिजली खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० बुआ की शादी में शामिल होने आई थी, चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बालोद। जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर स्विफ्ट कार (सीजी 07 बीएम 1040) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

हादसे में बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही शारदा पाटिल, जो अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दल्लीराजहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है।

Share this
READ MORE  किसान से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, टेबल के नीचे गिन रहा था नोट; SDM ने किया सस्पेंड