राज्यपाल रमेन डेका से निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मुलाकात, नए विश्वविद्यालयों की स्थापना पर हुई चर्चा

Share this

० संशोधन विधेयक-2026 के प्रावधानों पर हुआ विचार-विमर्श, गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार पर राज्यपाल ने रखे सुझाव

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को लोकभवन में राज्य के विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बैठक में राज्यपाल ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों की सकारात्मक भूमिका पर भी जोर दिया।

बैठक में मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति गजराज पगारिया, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय के कुलपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय के कुलपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय के सीईओ चिन्मय दावड़ा तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रो-कुलपति हरजीत सिंह हूरा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  हिन्दी कविता के जागरूक आलोचक व गुणी शिक्षक थे नासिर: कनक तिवारी