

दुर्ग। आर्ट ऑफ लिविंग दुर्ग परिवार द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षित शिक्षकों का श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।
इस दिन प्रातः गुरुदेव के साधकों द्वारा सुदर्शन क्रिया और योग प्राणायाम किया गया। पश्चात शाम को 15 पंडितों द्वारा सामूहिक गुरु पूजा की गई। धमाल सत्संग के साथ समारोह पूरी मस्ती एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। सत्संग में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति अमन बेलचंदन, शैलजा चंद्राकर, श्रुति बेलचंन, वेणुगोपाल, घनश्याम भैया, हरिभाई टांक एवं दीनानाथ चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत की गई। भजनों पर साधक एवं श्रद्धालु आनंदपूर्वक झूमते, नाचते गाते रहे। करीब 35 महिला एवं पुरुष शिक्षकों का सम्मान स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। भिलाई से वरिष्ठ शिक्षक हरजीत सिंह और विनोद त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
समारोह को अमन बेलचंदन, दीनानाथ चंद्राकर एवं वैशाली बढ़े के मार्गदर्शन में संचालित करने में भागवत गोस्वामी, योगी चंद्राकर, घनश्याम साहू, कुंदन सोनी, हरिश्चंद्र बारापात्रे, दुष्यंत देशमुख एवं सुभाष ढोके का योगदान सराहनीय रहा।
