

दुर्ग। नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शोधन व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 3 एवं 4 अगस्त को दो दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सफाई कार्य के दौरान शाम के समय जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी, जबकि प्रातःकालीन जलापूर्ति पूर्ववत एवं सामान्य रूप से जारी रहेगी।
इस कार्य के कारण शंकर नगर, शक्ति नगर, पद्मनाभपुर, शनिचरी बाजार, हनुमान नगर, ट्रांसपोर्ट नगर एवं गिरधारी नगर क्षेत्र की ओवरहेड टंकियों से होने वाली शाम की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। इन क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार सुबह ही पेयजल का पर्याप्त भंडारण कर लें तथा जल का उपयोग संयमित एवं आवश्यकतानुसार करें।
नगर निगम द्वारा बताया गया है कि फिल्टर प्लांट की नियमित सफाई से जल की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित होगी। सफाई कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी। नगर निगम, दुर्ग ने नागरिकों से इस आवश्यक संधारण कार्य में सहयोग की अपील की है।
