छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास में दुर्ग की भूमिका पर शोध, बृंदा को पीएचडी 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने बृंदा राय को इतिहास विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की है। उनके शोध का विषय “छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास में दुर्ग जिले की भूमिका (2000 से 2020 तक) था। उन्होंने अपना यह शोध कार्य डॉ. पीडी. सोनकर (सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक, डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल, भिलाई) के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। इस शोध प्रबंध के बाह्य परीक्षक डॉ. शामराव आई. कोरेटी (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर, महाराष्ट्र) थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मौखिक परीक्षा के दौरान बाह्य परीक्षक डॉ. शामराव आई. कोरेटी ने डॉ. बृंदा राय के शोध कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषय का चुनाव करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। शोध ग्रंथ में वर्ष 2000 से 2020 तक के तथ्यों का क्रमागत समावेश किया है जो इससे पूर्व किसी एक मंच में उपस्थित नहीं था। बृंदा राय ने बताया कि इस शोध के दौरान इस्पात नगरी भिलाई के इतिहास पर आधारित किताब ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ से विशेष मदद ली गई। डॉ. बृंदा राय की इस शैक्षणिक व शोध उपलब्धि पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति, शोध निर्देशक, पीएचडी सेल प्रमुख, प्राध्यापकों, परिवारजनों और समस्त शुभचिंतकों ने हर्ष जताया है।

Share this
READ MORE  वन मंत्री कश्यप ने जामगांव में 23 करोड़ की लागत से स्थापित हो रहे केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण