
देवरीबंगला2 घंटे पहले

- कॉपी लिंक

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला ने पिनकापार से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व ब्लॉक के प्रभारी गिरीश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है। देश में नफरत फैलाने वाले राजनीतिक दल से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसान युवा महिलाएं तथा प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश को महंगाई दी है।

यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर, कृषि उपज मंडी सदस्य भूपेश नायक शामिल हुए। पिनकापार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में महामंत्री व जोन प्रभारी कांग्रेस नेता सजीव चौधरी की अगवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए । इस यात्रा में जनपद सदस्य फिंरताराम उइके, ढालसिंह इंदरमन देशमुख भूषण यदु, दीपक सिंहा आदि मौजूद रहे।
