मौसम पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश का दौर, आज कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट; जानें 16 सितंबर तक मौसम का हाल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और इसका असर अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं 14 से 16 सितंबर तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

13 सितंबर: आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहें

 

प्रदेश के अनेक स्थानों पर रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

 

14 सितंबर को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इस दिन के लिए मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की है।

 

15 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 सितंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दोनों दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

मौसम विभाग की लोगों से अपील

READ MORE  गोवा नाइट क्लब के किचन में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट, 25 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

 

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

Share this