AAP ने नियुक्त किए 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने देशभर में अपने संगठन और डिजिटल नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने 21 राज्यों में नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ आप के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रदेश के साथ राष्ट्रीय टीम में भी निभाएंगे भूमिका

 

अन्यतम शुक्ला लंबे समय से पार्टी के डिजिटल अभियानों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की गतिविधियों, अभियानों और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही है।

 

नई जिम्मेदारी के बाद वे छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय काम संभालने के साथ ही आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के कार्यों में भी योगदान देंगे।

 

बोले- पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर अन्यतम शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे दिल से आभारी हैं। मौजूदा दौर में सोशल मीडिया को जनता की आवाज और सरकार की नीतियों को सामने रखने का प्रभावी माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए टीम पूरी ईमानदारी से काम करेगी।

 

प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

READ MORE  भिलाई में प्रोफेसर से मारपीट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य से थाने में 4 घंटे पूछताछ

 

अन्यतम शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई भूमिका में वे संगठन की डिजिटल पहुंच को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share this