आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर मिला हथियारों का डंप, AK-47 समेत 4 हथियार और 76 जिंदा कारतूस बरामद

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने हथियारों का डंप बरामद किया है। भैरमगढ़ क्षेत्र के उतला जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे डंप से AK-47 समेत 4 हथियार, मैगजीन और 76 जिंदा कारतूस मिले हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सर्चिंग के दौरान जमीन के नीचे मिला डंप

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना पुलिस और डीआरजी की टीम को उतला गांव के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

 

सर्चिंग के दौरान जवानों को एक स्थान संदिग्ध लगा। तलाशी लेने पर जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली डंप सामने आया। जवानों ने सावधानीपूर्वक हथियार और अन्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

 

नक्सली डंप से मिले ये हथियार

 

1 AK-47 रायफल

1 .315 बोर रायफल

1 सिंगल शॉट रायफल

1 9 एमएम पिस्टल

2 AK-47 मैगजीन

45 AK-47 जिंदा राउंड

25 9 एमएम जिंदा राउंड

6 .315 बोर रायफल के जिंदा राउंड

 

बरामद हथियार, कारतूस और अन्य सामग्री को भैरमगढ़ थाना लाया गया है। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना

 

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनसे संगठन की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जाती है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

 

READ MORE  दर्द, खांसी, बुखार समेत 156 FDC दवाओं पर सरकार का बैन, ये हैं खतरे की घंटी

इसी पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर भैरमगढ़ क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया यह नक्सली हथियार डंप बरामद करने में सफलता मिली।

Share this