PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसा आचरण शोभा नहीं देता

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महानदी जल विवाद पर भी बोले CM साय

ओडिशा प्रवास को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महानदी जल के मामले में ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया के बाद अब CWC को रिपोर्ट सौंप दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक ही गठबंधन की सरकार होने के कारण दोनों राज्यों के बीच समन्वय बेहतर है और महानदी जल का मामला जल्द सुलझने की उम्मीद है।

Share this
READ MORE  ADO को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, ACB की बड़ी कार्रवाई