फिल्टर प्लांट, इनटेकवेल, नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और व्यवस्थापन से जुड़े प्रस्तावों पर हुआ मंथन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० दुर्ग नगर निगम एम‌आईसी की हुई बैठक

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता एवं आयुक्त लीना कोसम की उपस्थिति में बुधवार को दोपहर 3 बजे डाटा सेंटर में मेयर-इन-काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नगरोत्थान योजना, निर्माण कार्य, सड़क चौड़ीकरण, निगम मद, व्यवस्थापन, जलगृह एवं बाजार विभाग सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा उपरांत विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति/अनुमोदन के लिए आगे बढ़ाया गया। बैठक में महापौर द्वारा मंगाए गए 7 बिंदुओं पर संबंधित विभागों द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गई। एमआईसी सदस्यों ने प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए।

 

नगरोत्थान योजना के तहत जल एवं नाला निर्माण कार्यों को मिली गति

 

नगरोत्थान योजना के अंतर्गत शहर की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए फिल्टर प्लांट, इंटेकवेल, उच्च स्तरीय जलागार के उन्नयन सहित नाला एवं सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

 

एमआईसी बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शहर के तालाबों में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित व्यवस्था के तहत शिवनाथ नदी में ही करें।

महापौर अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणेशोत्सव हमारी आस्था और श्रद्धा का पर्व है। पर्यावरण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों को मूर्ति विसर्जन से मुक्त रखने का निर्णय लिया गया है।

बैठक मे एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल, मनीष साहू, लीनधर पाल, शिव नायक, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन सहित कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मो. सलीम सिद्दीकी, प्रकाश चंद थवानी, संजय ठाकुर, दुर्गेश गुप्ता, पंकज साहू, विकास दमाहे, रेवाराम मनु एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

READ MORE  अटल जी के विचार और आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : बृजमोहन अग्रवाल
Share this