भिलाई नगर निगम के सेवा सेतु शिविर: नागरिकों को मिल रही सुविधाएं, तीन स्थानों पर लगे विभागीय काउंटर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाईनगर। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई द्वारा सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। निगम क्षेत्र के वार्ड 22 लोकांगन वैशाली नगर, वार्ड 33 मंगल भवन बैकुण्ठधाम एवं वार्ड 42 श्रीराम वाटिका डोम शेड में शिविर लगाया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया को सरल बनाना है। शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां पात्र हितग्राही अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन एवं पंजीयन संबंधी कार्य करा रहे हैं। शिविर में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पीएम स्वनिधि, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, आधार अपडेशन, श्रमिक कार्ड पंजीयन, दिव्यांगजनों के लिए उपकरण, महिला एवं बाल विकास, पीएम सूर्यघर योजना तथा राजस्व विभाग दुर्ग सहित विभिन्न सेवाओं के काउंटर लगाए गए।

निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार संबंधित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी, आवेदन, पंजीयन एवं सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share this
READ MORE  IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 7 जिलों के बदले कलेक्टर, 11 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें आदेश