कोंडागांव में विशाल प्रदर्शन: 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के हजारों लोग जुटे

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बड़ा आंदोलन किया। समाज की ओर से रैली निकाली गई, जिसके बाद विकास नगर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। आयोजकों के अनुसार, आंदोलन में करीब 12 हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में कोंडागांव

सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के पहले चरण में कांकेर में प्रदर्शन किया गया था। दूसरे चरण में शनिवार को कोंडागांव में रैली और सभा का आयोजन किया गया।

समाज के संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर बड़ी संख्या में समाज के लोग कोंडागांव में एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

क्या हैं समाज की तीन प्रमुख मांगें ?

सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने मुख्य रूप से

0 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने

0 पेसा कानून में समाज से संबंधित प्रावधानों को शामिल करने

0 जातिगत जनगणना सर्वे फॉर्म में अलग कॉलम और कोड निर्धारित करने की मांग है।

इसके अलावा समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य मांगों को भी पूरा करने की मांग रखी है।

सुकमा में 31 अक्टूबर को आंदोलन की तैयारी

समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, कोंडागांव के बाद आंदोलन का अगला चरण सुकमा जिले में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसके बाद संभागवार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, शासन को नोटिस; जवाब आने तक नहीं होगी परीक्षा

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन के दौरान समाज के नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान लगातार आकर्षित किया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

वहीं, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल के आसपास बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

Share this