भाटापारा के बोडतरा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ही अफसरों को किया तलब

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

शिविर में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजों में नहीं धरातल पर दिखे समाधान: सांसद अग्रवाल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। भाटापारा विकासखंड की ग्राम पंचायत बोडतरा में शनिवार को विशाल शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे।
इस दौरान उन्होंने मंच से ही पुलिस, राजस्व, आबकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को तलब कर जनता से मिली शिकायतों की स्थिति पूछी और अफसरों को दो-टूक हिदायत दी कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि मौके पर ठोस समाधान नजर आना चाहिए।

शिविर को अपने चिरपरिचित अंदाज में संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, जनता की सेवा ही उनका एकमात्र संकल्प है। शासन की मंशा है कि आम नागरिक, किसान और गरीब को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसीलिए पूरा प्रशासनिक अमला खुद गांव की चौपाल पर आकर बैठा है। स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, स्वच्छता और पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से सीधे जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं

इस अवसर पर सांसद ने ग्राम पंचायत बोडतरा सहित पूरे ब्लॉक के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की।
ग्राम बोडतरा में सामुदायिक भवन का निर्माण।
20 लाख रुपये की लागत से ‘महतारी सदन’ का निर्माण।
बालिकाओं की सुविधा हेतु 5 लाख रुपये की लागत से बालिका शौचालय निर्माण।
7 लाख रुपये की लागत से ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ की स्थापना।
इसके साथ ही ब्लॉक की सभी 20 ग्राम पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये देने की बड़ी घोषणा की।

READ MORE  राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन, सरकार बनाने पेश किया दावा, 28 को शपथ ग्रहण 

शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि, सामग्री व प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रदीप अनन्त, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), स्थानीय जनप्रतिनिधि अमर मंडावी, राकेश तिवारी, सविता अनन्त, भोलाराम वर्मा, पवन वर्मा, आशीष जायसवाल, सुनील यदु, महाबल बघेल, डब्लू ठाकुर, मोहन पिण्डे सहित प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share this