गुंडरदेही में शिव महापुराण कथा, श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गुंडरदेही। स्थानीय राजा बाड़ा में आयोजित संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन हुआ। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह आयोजन स्वर्गीय लाल जयेंद्र सिंह राय की स्मृति में किया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास वैभव लक्ष्मी द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा एवं शिव महापुराण की कथाओं का रसपान कराया जा रहा है।

इस अवसर पर यज्ञदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, तिमिरेंदु शेखर कंवर, शेखर कंवर, सुभाष चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  कुर्मी क्षत्रिय समाज का गौरवशाली अतीत- उप मुख्यमंत्री शर्मा