सूरजपुर में मां-बेटे की हत्या, बेटे की लाश सड़क किनारे और बाथरूम में मिला महिला का शव

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक महिला टीचर और उसके बेटे की हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के बेटे का शव शनिवार सुबह ग्राम महावीरपुर में सड़क किनारे मिला। पहचान होने के बाद जब पुलिस महिला के घर पहुंची और बाहर लगे ताला को तोड़कर अंदर ग‌ई तो बाथरूम में महिला का शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि महिला का करीब पांच साल पहले तलाक हो चुका था। तब से वह अपने बेटे के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी।‌ हालांकि, इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, यह अभी जांच का विषय है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर आगे की जांच बेहद अहम होगी।

सवाल यही है कि आखिर एक महिला टीचर और उसके बेटे को किसने निशाना बनाया। घटना के बाद डाग स्क्वाड की मदद भी ली गई। फोरेंसिक जांच भी हुई। आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share this
READ MORE  फ्लैगशिप योजनाओं और आमजन के हितों पर फोकस करें: सीएम साय