कलेक्टोरेट शताब्दी गार्डन में अफसरों ने किया पौधरोपण  

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा दुर्ग जिला के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज अधिकारियों की बैठक के पूर्व कलेक्टोरेट परिसर स्थित शताब्दी गार्डन में पौधरोपण किया। उन्होंने मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

उन्‍हाेंने निगम आयुक्त को शताब्दी गार्डन का संधारण कर इसे पब्लिक गार्डन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये ताकि आम लोगों को भी लाभ मिल सकें। इसी कड़ी में वन मंडलाधिकारी सीपी अग्रवाल, अतिरिक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास पुलक भट्टाचार्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई चरौदा के आयुक्त डी.राजपूत और एसडीएम दुर्ग सोनाल डेविड ने भी मौलश्री एवं अन्य प्रजाति के फलदार पौधे रोपित किये।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रही कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, तीन गंभीर घायल