26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता भिलाई विद्यालय में शुरू 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। 31 अक्टूबर तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन आज भिलाई विद्यालय में गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 465 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं उनके 100 कोच व मैनेजर भाग ले रहे हैं। आयोजन के सफल संचालन हेतु दुर्ग जिले के 100 व्यायाम शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केवी राव, संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग थे। अध्यक्षता भोजराज सिन्हा नेता प्रतिपक्ष, भिलाई नगर निगम ने की।

विशेष अतिथि साजन जोसफ पार्षद बोरसी व प्रदेश महामंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं श्रीमती साधना सिंह पार्षद सेक्टर 2 भिलाई उपस्थित रहे।

 

जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीरज, सहायक संचालक अमित घोष, सहायक संचालक क्रीड़ा श्रीमती कल्पना स्वामी, डीएमसी विनोद सिन्हा तथा भिलाई विद्यालय के प्राचार्य विजय पवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

प्रतियोगिता के अंतर्गत नेटबॉल मे 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक – बालिका के साथ ही कराते के 14, 17, 19 वर्ष के बालक एवं बालिका के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

 

आज खेले गए नेटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

इन मुकाबलों में दुर्ग की बालक एवं बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, वहीं बिलासपुर की बालिका टीम और सरगुजा की बालक टीम ने भी अपने-अपने मुकाबलों में विजय प्राप्त की।

 

आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी पीजे सेबास्टियन, व्यायाम शिक्षकगण एवं आयोजन समिति के सदस्य समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।

READ MORE  पंचायत’ की टीम को भाया छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में अगला प्रोजेक्ट करेंगे शूट, सीएम साय ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप
Share this