विशाखापट्टनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी

Share this

नई दिल्ली (दुर्ग न्यूज)। आंध्र प्रदेश की राजधानी में बदलाव हो गया है। अब विशाखापट्टनम ( वैजाग ) को इस दक्षिण भारतीय राज्य की नई राजधानी के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने यह ऐलान किया है। उन्होंने नई राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की भी घोषणा की है।
सीएम रेड्डी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट वीडियो के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं आपको विशाखापतट्टनम में आमंत्रित करता हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रही है। मैं भी आने वाले कुछ महीनों में विशाखापतट्टनम शिफ्ट हो रहा हूं। हम 3 और 4 मार्च को यह शिखर सम्मेलन विशाखापतट्टनम में आयोजित करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि कृष्णा नदी किनारे स्थित अमरावती का भी विकास किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के नई राजधानी की घोषणा तेलंगाना से पृथक होने के करीब नौ साल बाद हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  Big News: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, 72 उम्मीदवारों में पीयूष गोयल, गडकरी समेत कई मंत्री