पद्मा ने कराते में जीता गोल्ड, 14 वर्ष से कम केटेगरी में श्रीजल और साक्षी को भी विजेता

Share this

वैजाग में हुआ इंटरनेशनल कराते
रायपुर (दुर्ग न्यूज) । छत्तीसगढ़ की कराते खिलाड़ी पद्मा ब्यौहार ने एक बार फिर विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में जूनियर 14 साल से कम उम्र में रायपुर की ही श्रीजल एवं साक्षी श्रीवास्तव ने गोल्ड एवं सिल्वर प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, वर्ल्ड कराते फेडरेशन और आंध्र प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पद्मा के कोच रमेश प्रधान ने बताया कि पद्मा ने 5 फरवरी को सुबह सीनियर केटेगरी के काता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  Big News : छत्तीसगढ़ के लिए खड़गे ने बनाई कोर कमेटी, सीएम भूपेश सहित इन नेताओं को मिली जगह