मुख्यमंत्री माघी पुन्नी मेला में, महानदी की आरती की

Share this

राजिम( दुर्ग न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम में राजीव लोचन मंदिर पहुंचे। यहां भगवान के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने सीता बाड़ी की भव्यता देख प्रसन्नता जतायी। महानदी मैया की महाआरती में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला हम सब की आस्था का प्रतीक है। इस मेले में छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य सर्वश्री शैलेन्द्र साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  कोरोना काल के बाद से बंद है ट्रेनें, 5 महीने में 4 बार सांसद ने रेलमंत्री को लिखी चिट्‌ठी | Trains are closed since Corona period, MP wrote letter to Railway Minister 4 times in 5 months