सीडब्ल्यूआईए की क्रिकेट चैम्पियनशिप में महानंद मास्टर विजेता

Share this

दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश भर के 350 से ज्यादा उद्योगपति हुए शामिल

दुर्ग न्यूज, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (सीडब्ल्यूआईए) की ओर से रविवार को राजधानी रायपुर में कोर टीएमटी, वायर चैम्पियनशिप लीग-2023 क्रिकेट का आयोजन किया गया।

स्पोर्ट्स अड्डा डुमरतराई में हुई चैम्पियनशिप में 8 टीमों के बीच 15 मैच हुए। हर मैच में उद्योगपतियों ने खूब चौके-छक्के जड़े और कैच लपकने का मौका भी नहीं छोड़ा। दिन भर चले शानदार मुकाबलों में प्रदेश के कुल 350 से भी ज्यादा वायर उद्योग से जुड़े संचालकों-उद्योगपतियों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दी।

इन मैचों में विजेता महानंद मास्टर रायपुर, रनर अप श्याम स्ट्राइकर रायपुर, मैन ऑफ द सीरिज देव जेवलानी, बेस्ट बैट्समैन नवल अग्रवाल, बेस्ट बॉलर भरत पटेल, बेस्ट फील्डर राहुल पटेल रहे। इस दौरान एक आकर्षण टॉस का रहा। यहां टॉस सोने के सिक्के से किया गया और अंत में लक्की ड्रॉ के माध्यम से यह सिक्का विजेता अक्षय बंसल को प्रदान किया गया। दर्शकों के मनोरंजन के लिए विशेषज्ञों की निगरानी एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मोटर साइकिल पर स्टंट्स की शानदार प्रस्तुति भी दी गई ।

प्रदेश भर के उद्योग संचालकों ने पूरे मैच का खूब लुत्फ उठाया। विजेता टीम को 51 हजार एवं उपविजेता टीम को 31 हजार की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न श्रेणी मे पुरस्कार मैन ऑफ द मैच,बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर सहित कई पुरस्कार का वितरण किया गया।

Share this
READ MORE  भिलाई कोहका में ढाई करोड़ की जमीन फर्जी दस्तावेज बना हड़पने वाले सात के खिलाफ जुर्म दर्ज, तीन गिरफ्तार, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी