



दुर्ग न्यूज, 10 फरवरी। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिल्पा साहू आईयूसीएडब्ल्यू द्वारा रसमड़ा ग्राम पंचायत में खाकी की चौपाल लगाई गई।
इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए जहां उनकी समस्याएं, शिकायतों को पूछा गया और बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1098 बताया गया। वहीं महिलाओं ने अपनी समस्याएं और अपनी बात रक्षा टीम के समक्ष रखीl महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा कई नियम-कानूनों के बारे में जानने जिज्ञासा प्रकट की गई। उनको घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, डायल 112 के बारे में बताया गया। ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई। चौपाल में रक्षा टीम एवं चौकी अंजोरा का स्टाफ उपस्थित रहा।
