कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालयों में मची अफरा-तफरी

Share this

 

 

 

11 कर्मचारी मिले नदारद, थमाया नोटिस

दुर्ग न्यूज, 10 फरवरी। जिले के संभाग एवं जिला कार्यालयों में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुर्ग संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे ने वन विभाग, जल संसाधन संभाग एवं जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

किसी भी परिस्थिति में कार्यालयीन समय में हो उपस्थित
संभागायुक्त सुबह 10.30 बजे वनमण्डलाधिकारी कार्यालय पहुॅंचे, वहॉ उन्होने विलंब से आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए किसी भी परिस्थिति में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए। उनके द्वारा उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया जहॉं श्रीमती इलुरानी दत्ता, श्रीमती अभिलाषा, एन रामाकृष्णा सहित कुल 8 कर्मचारी नदारद मिले। उन्हे कारण बताओ नोटिस थमाया गया। इसके बाद उन्होने प्रातः 10.40 बजे कार्यालय मुख्य वन संरक्षक में निरीक्षण किया। यहॉं विजय राठौर, श्रीमती माया द्विवेदी, तरूण मेश्राम, मधु शर्मा, श्रीमती गायत्री वर्मा सहित कुल 8 अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संभागायुक्त ने वन विभाग के कार्यालय में समस्त कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के नोटिस बोर्ड भी आवश्यक रूप सुस्पष्ट रखे जाने के लिए निर्देशित किया।
स्वच्छता बनाए रखें
संभागायुक्त श्री कावरे ने प्रातः 10.50 बजे जल संसाधन विभाग के जिला कार्यालय में निरीक्षण किया, वहां उन्होने 3 अनुपस्थित कर्मचारियो को नोटिस थमाया। साथ ही सभी कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने पिछले निरीक्षण में स्वच्छता एवं फाईल के व्यवस्थित रख-रखाव संबंधी दिए गए निर्देशों का विभाग द्वारा पालन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने इसी तरह अन्य विभागों में भी दस्तावेज के व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यालय प्रमुखों को फटकार लगाते हुए उन्हे अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

READ MORE  भिलाई की सरस्वती धानेश्वर, "भारत माता राष्ट्र गौरव मातृशक्ति पन्ना धाय सम्मान" से उदयपुर में हुई सम्मानित
Share this