प्रतिष्ठा महोत्सव उत्साह-उमंग से मनाया जा रहा, 17 को भव्य शोभायात्रा

Share this

दुर्ग न्यूज 15 फरवरी। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ एवं प्रतिष्ठा महोत्सव का चतुर्थ दिवस उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण था, सुबह 6 बजे सदर जैन मंदिर में परमात्मा के 18 अभिषेक, दंड कलश का विधि विधान संपन्न हुआ। परम पूज्य खरतर गच्छधिपति आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सुरीस्वर जी एवं आचार्य द्वय साधु साध्वी मंडल की निश्रा में संपूर्ण कार्यक्रम हुआ। आज अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान का जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया। प्रियवंदा दासी द्वारा बधाई दिया गया, नाम स्थापना , प्रभु का पाठशाला गमन का कार्यक्रम हुआ। दोपहर 2 बजे श्री आदिनाथ पंचकल्याणक पूजा सदर जैन मंदिर में हुई। संध्याकालीन रात्रि भक्ति जैन संगीत सम्राट नरेंद्र वाणी गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा भव्य संगीत का कार्यक्रम हुआ। आज की धर्म सभा में आचार्य श्री जिनमणि सुरेश्वर जी महाराज ने उद्बोधन में कहा धर्म की आराधना करते हुए कर्मों की निर्जरा करनी है। आदिनाथ परमात्मा के मंदिर जाना है हमारे भगवान परमात्मा को हृदय में बसाकर पूछना है आप मेरे व्यवहार कार्यों से संतुष्ट हैं या नहीं, परमात्मा का जवाब मिलेगा, हमें चिंतन करना होगा मेरा जीवन परमात्मा के आदेश अनुसार है या नहीं, हमे परमात्मा के आदेश अनुसार पालन करना है कोई भी कार्य परमात्मा के अनुसार ही करूंगा, आदिनाथ दादा की प्रतिष्ठा है ,प्रतिष्ठा के उत्सव में पूरे समर्पण श्रद्धा से परमात्मा का जन्म कल्याणक मनाना है ,परमात्मा आदिनाथ भगवान जब तीसरे आरे में थे आदिनाथ कल्पवृक्ष परमात्मा की सभी इच्छाएं पूरी होती है, 17 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकलेगी, वरघोड़ा चल मंदिर होती है परमात्मा की शोभा होती है हमें अपने आचरण से शासन का गौरव बढ़ाना है, आदिनाथ भगवान के जीवन से संबंधित समस्त कार्यक्रम नाट्य मंच के माध्यम से अयोध्या नगरी में हो रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में सुबह 4 बजे चंद्राकर परिवार की पहली आरती, चंद्राकर परिवार के हैं कुलदेवता, जानें मंदिर का संपूर्ण इतिहास