नेशनल हाईवे कोसा नगर के पास भिलाई भाजपा का चक्काजाम, दोनों और लगी वाहनों की कतार देखें वीडियो

Share this

दुर्ग न्यूज, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई एवं महिला मोर्चा के द्वारा आज दोपहर को नेशनल हाईवे क्रमांक 53 नेहरू नगर टोल प्लाजा के पास चक्का जाम कर दिया। भिलाई अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में किए गए चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर जाम लग गया है।गौरतलब हो कि नक्सलियों द्वारा हो रही भाजपा नेताओं की हत्या का विरोध जताते हुए भिलाई में नेशनल हाईवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार आपराधिक एवं नक्सली घटनाएँ प्रदेश में बढ़ती जा रहीं हैं। विगत पन्द्रह दिनों में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से पूरा प्रदेश सकते में हैं। भाजपाईयों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में नक्सली बेख़ौफ़ होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में घुसकर उन पर गोलियां बरसाकर उनकी निर्मम हत्या कर रहें हैं और राज्य सरकार इस पर मौन है। भाजपा द्वारा किए गए चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी की जा रही है।

Share this
READ MORE  BJP का घोषणा पत्र : मोदी की गारंटी 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 मूल्य पर, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती 1 लाख लोगों की होगी भर्ती