
केरल-आंध्रप्रदेश की झांकी होगी खास

15 वर्षों से निकाली जा रही भोले बाबा की बारात
भिलाई, (दुर्ग न्यूज ) 17 फरवरी।हर बार की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि पर भिलाई में भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है। इसमें भोले बाबा की भक्ति में डूबे हुए श्रद्धालु नजर आएंगे।
बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को हथखोज इंदिरा नगर, भिलाई चरोदा से भोले बाबा की बारात निकालेगी। बीते 15 साल से खुर्सीपार भिलाई में भोले बाबा की भव्य बारात निकल रही है। भिलाई दुर्ग समेत प्रदेश भर के लोगों को हर साल रहता है इस तारीख का इंतजार रहता है।

दया सिंह ने बताया कि इस बारत को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सदस्य विगत तीन माह से जुटे हुए हैं।
इस साल भोले बाबा की बारात में केरल प्रदेश की 7 झांकिया आ रही है। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी, मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य, झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप में रहेगी। विजयवाडा, आंध्रप्रदेश से भी इस बार माँ दुर्गा के नौ रूप 15 फुट की झांकिया देखने को मिलेगी, शिव, पावती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी भी रहेगी। राधा-कृष्ण बृज की होली की झांकी का स्वरूप।
भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे। जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष धारण कर भ्रमण करेंगे।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
इस बार भी राउत नाचा, अखाडा, पंथी नृत्य, डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आकर्षण लाईटिंग के साथ भक्तिमय गीत सुनेंगे। जिसमें श्रद्धालु थिरकेंगे। झांकियों में रामदरबार, श्रीकृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पावती विवाह मनमोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप, राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी- देवताओं के दर्शन बारात में होंगे।
अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से निकलेगी। बारात इंदिरा नगर हथखोज (वार्ड नं. 1) से प्रस्थान कर राम जानकारी शिवमंदिर पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1, शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा।
चंदखुरी आश्रम में रुद्र पूजा
आर्ट ऑफ लिविंग के चंदखुरी आश्रम में भी कल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन सुबह 7 बजे रुद्र पूजा होगी। सुबह 10 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। 11 बजे हवन एवं सत्संग तथा 1.30 बजे भंडारा का आयोजन किया गया है। आश्रम परिवार की ओर से समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
