विधायक भसीन से मुख्यमंत्री ने की अस्पताल में मुलाकात, जल्द स्वस्थ्य हो घर लौटेंगे विद्यारतन

Share this

दुर्ग न्यूज, 17 फरवरी। वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन को देखने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विधायक विद्या रतन भसीन से उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि तबीयत बिगड़ने पर विधायक विद्या रतन भसीन का राजधानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सा में उनकी हालत पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से घर जाने के लिए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CG में कोरोना सक्रिय मामले तेजी से बढ़े, पूर्व मंत्री भी संक्रमित