थाने के वाशरूम में फिनायल पी महिला हुई बेहोश

Share this

दुर्ग न्यूज, 18 फरवरी। भिलाई नगर के महिला थाने में पति पत्नी आए और अपने आपसी विवाद को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच दम्पत्ति में से पत्नी बाथरूम जाने के बहाने वाशरूम गई और स्वयं के द्वारा छिपा कर लाया हुआ फिनाएल पी लिया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस टीम ने तत्काल थाना स्टाफ से दरवाजा खुलवा महिला को निकाला और अचेतावस्था में उसे अस्पताल ले गए फिलहाल हास्पिटल में महिला की स्थिति सामान्य है। किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। महिला के पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी चल रहा है। जहां से वह अपने पति के साथ थाने आकर वाद-विवाद करने लगी थी। पूर्व में भी महिला के द्वारा ऐसा कृत्य किया गया था। आज पुलिस टीम की तत्परता से उसकी जान बच गई और अभी स्थिति सामान्य है।

Share this
READ MORE  कारोबारी बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर कर दी हत्या