जल जीवन मिशन में गड़बड़ी 🛑 चीफ इंजीनियर राजेश गुप्ता निलंबित, जांच के लिए बनेगी कमेटी-पीएचई मंत्री के निर्देश

Share this

रायपुर 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों में पिछले 2 सालों में हुई गड़बड़ियों की जांच की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने जल जीवन मिशन, टेंडर सेल के प्रभारी एवं मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मंत्री ने जल जीवन मिशन के पिछले दो साल के सभी टेंडरों तथा इंपैनलमेंट की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की जाएगी। इसमें विभाग के अवर सचिव सदस्य होंगे। इसके साथ ही दो अन्य सदस्य शीर्ष समिति के एक शासकीय एवं एक अशासकीय सदस्य शामिल होंगे। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने जांच कराकर प्रतिवेदन 7 दिन के भीतर जानकारी मांगी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में हुए अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। जिसमें मिशन संचालक द्वारा जल जीवन मिशन के पिछले 2 वर्षों के कार्यों के संबंध में की गई टिप्पणियों एवं आपत्तियों का उल्लेख किया गया है। यह भी बताया गया है कि उक्त कारणों से जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने में अब और विलंब होगा। इसे देखते हुए मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने टेंडर सेल प्रभारी एवं मुख्य अभियंता, रायपुर राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं एवं निलंबन के दौरान उन्हें जगदलपुर कार्यालय अटैच करने को कहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वहीं जल जीवन मिशन के कार्यालय के वर्ष 2021 और 2022 के सभी टेंडरों एवं इंपैनलमेंट की जांच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव की अध्यक्षता में होगी। इसके साथ ही विभाग के सचिव को 7 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद  दोषी पाए जाने पर विभाग के अन्य अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

READ MORE  ओपीडी के बाहर 23 डॉक्टरों के नाम का बोर्ड: 11 इस्तीफा दे चुके, एक का ट्रांसफर, एक छुट्टी पर | Board of names of 23 doctors outside OPD: 11 resigned, one transferred, one on leave
Share this