सड़क किनारे खड़ी बाईक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 फरवरी। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत सड़क किनारे से बाईक चोरी करने वाले उतई और अंजोरा क्षेत्र के रहवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की बाईक बरामद कर ली है।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि थाना में गोपाल निषाद (22 वर्ष) निवासी महमरा चौकी ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 16 फरवरी को वह महावीर कन्सट्रक्शन पुलगांव चौक पर काम करने आया और काम में जाने के पहले रोड के किनारे अपनी बाईक सीजी 07 सीएफ 2040 को खड़ा कर दिया था। काम से वापस आया तो देखा कि बाईक वहां नहीं है। जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाईक चोरी कर ले जाया गया है।
पुलिस विवेचना के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी दीपक साहू (20 वर्ष) निवासी ग्राम कोकड़ी बड़े तालाब के पास थाना उतई और चेतन निषाद (20 वर्ष) निवासी ग्राम महमरा आवास पारा चौकी अंजोरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन प्लेजर क्रमांक सीजी 07 एलजे 6409 को तथा प्रकरण में चोरी हुई बाईक सीजी 07 सीएफ 2040 को बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमाण्ड में पेश कर जेल भेजा गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  BSP का लोहा कार में छिपा भाग रहे आरोपी को सीआईएसएफ जवानों ने धरदबोचा