ईडी, सीबीआई और भाजपा कोई नहीं रोक पाएगा, फिर बनेगी भूपेश सरकार

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 फरवरी। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के निवास पर कल तड़के से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ लगभग 23 घंटे की जांच की है। जांच खत्म होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव अपने निवास से बाहर आए और चर्चा की। इस दौरान रात भर उनके समर्थक बाहर जुटे रहे और जांच खत्म होने के बाद उन्होंने खूब खुशियां मनाई।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रास्ते से भटक गई है जो लगातार दबाव बनाने के लिए कांग्रेस के नेताओं के घरों में एवं उनके परिवारों के घरों में लगातार रेड डाल रही है, उससे कुछ फायदा नहीं होने वाला है। जनता सब कुछ समझ चुकी है, मेरे घर के सामने जिस प्रकार से भिलाई के हजारों लोग एकत्रित हुए हैं। ईडी एवं बीजेपी को उन्होंने अपनी भाषा में शांतिपूर्ण ढंग से अहिंसात्मक रूप से जवाब दिया है कि हम डरने वाले नहीं हैं। इस प्रदेश में हमारे मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ऐसी सरकार चल रही है जो गांव एवं गरीब के लिए काम कर रही है और उनके अधिकारों के लिए सब कुछ कर रही है। बीजेपी इस मुख्यमंत्री की कार्यशैली को पचा नहीं पा रही है। भारतीय जनता पार्टी ईडी को हथियार बनाकर ऐसा दुष्प्रचार का कार्य कर रही है।
विधायक देवेन्द्र यादव ने ईडी की जांच का घंटों सामना करने के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हम हर सवाल के लिए तैयार हैं, हर तरह के सवाल के जवाब दिए गए हैं, हर तरह की चुनौती हमें स्वीकार है। उन्हें महसूस हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी आज मीडिया के पास आकर सहारा ले रहा है और मीडिया के समक्ष अपनी बातों को रख रहा है, आगे भी बहुत ज्यादा दिन नहीं है कुछ ही दिन की बात है, आने वाले समय में ईडी के अधिकारी भी इस सरकार के दबाव पूर्ण कार्यशैली के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आकर अपनी बातों को रखेंगे और कहेंगे कि इस केंद्र सरकार से हम भी परेशान हैं और यह सरकार हमें परेशान कर रही है, सब जगह भेज रही है।
उन्होंने कहा कि ईडी के लिए कार्य करने वाले अधिकारियों पर भी मुझे दया आ रही है। ईडी के द्वारा बिना जानकारी के बिना डिटेल के, बेमतलब कार्यवाही के लिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने प्रश्न खड़ा किया कि क्या एडी की कार्रवाई ऐसी होती है? बिना लॉजिक के सबको जगह-जगह दौड़ाया जा रहा है। डराने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने खुलकर कहा कि ईडी की इस कार्रवाई से हम डरने वाले नहीं है। बिल्कुल डरने वाले नहीं हैं।
बीजेपी से कहना चाहता हूं कि हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, जिस प्रदेश में मुखिया भूपेश बघेल हैं और उनके नेतृत्व में चलने वाली सरकार जनता की सरकार है और यह दोबारा चुनकर आएगी। ईडी आईटी सीबीआई कोई भी इस सरकार को नहीं रोक सकता है।

Share this
READ MORE  बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट: घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम साय ने किया ऐलान, जान गंवाने और घायल मजदूरों को मिलेगा मुआवजा