“मिसेज यूनिवर्स” के दो खिताब लेकर लौटी प्रेरणा, ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से भव्य स्वागत

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सांसद बघेल और महापौर शशि ने घर पहुंच कर दी बधाईयां

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई 21 फरवरी। मिसेज यूनिवर्स 22 -23 प्रतियोगिता में यूरोपियन देश बल्गारिया की राजधानी सोफिया से दो खिताब अपने नाम कर स्वदेश लौटने पर प्रेरणा धाबर्डे का स्वागत रायपुर एयरपोर्ट से लेकर तालपुरी निवास स्थान तक बेहद गर्मजोशी के साथ किया गया।
जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बैनर और कटआउट लगाए गए थे। सैकड़ों छत्तीसगढ़वासियों ने रायपुर एयरपोर्ट पर मिसेज प्रेरणा धाबर्डे मिसेज यूनिवर्स बेस्ट परफॉर्मर, मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल पेसिफिक एशिया खिताब जीतने पर स्वागत फूल माला और फूलों के गुलदस्ते से किया गया।
बैंड बाजा और 40 गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से खुली गाड़ी में पटाखों आतिशबाजी के साथ रायपुर चौक, कुम्हारी और पावर हाउस चौक भिलाई में रुका। जहां विभिन्न समाज व संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रेरणा धाबर्डे का स्वागत किया।
पावर हाउस चौक पर डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह काफिला सेक्टर-1 बैंक के पास रुका। यहां पर भी दुर्ग भिलाई के निवासियों ने पटाखे और ढोल पर नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की और फूल मालाओं से लाद दिया।
सेक्टर 1 चौक और ग्लोब चौक पर विभिन्न समाज,समितियों और जाति धर्म के लोगों ने स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव कहा। रूआबांधा झिरिया पारा बस्ती से लगभग 500 लोगों का काफिला और 40- 50 गाड़ियों में लोग गेट नंबर 2 तालपुरी के पास पहुंचा। जहां पर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ा और फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रेरणा विला तालपुरी में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी।
तालपुरी स्थित धाबर्डे निवास में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पहुंचकर प्रेरणा को बधाई दी। छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया और अपना पसंदीदा गीत “चांद सी महबूबा हो मेरी” भी सुनाया। रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा ने प्रेरणा धाबर्डे से मिलकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इस उपलिब्ध को भारतीय नारी शक्ति और सौंदर्य का सम्मान बताया। प्रेरणा ने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

READ MORE  Big News: मिराज सिनेमा पर एक और बड़ी कार्रवाई, दुकानें सील, 7 करोड़ बकाया होने पर पहले से बंद है सिनेमा घर, बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के जीएम यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
Share this